राजस्थान में महिला स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रभाव
Author(s): ऋतू शर्मा
Abstract: भारत एक विविधताओं वाला देश है जहाँ प्रत्येक राज्य की अपनी विशेषता है। इसके साथ ही प्रत्येक राज्य की अपनी समस्या है। राजस्थान में भौगोलिक विविधता के कारण स्वास्थ्य हमेशा से एक विकट विषय रहा है। राजस्थान में रेगिस्तान, अरावली का पहाड़ी क्षेत्र और जनजातीय क्षेत्र स्वास्थ्य के मामले में राजस्थान को पीछे धकेलते हैं। इसमें में सीमांत समूह के रूप में महिलाओं का स्वास्थ्य एक संवेदनशील विषय रहा है। भारत सरकार के साथ-साथ राजस्थान सरकार ने समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का सञ्चालन कर इस विषय में सुधार का प्रयास किया है जिसके परिणामस्वरूप आज राजस्थान में महिला स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा जा सकता है।
प्रस्तुत शोध में राजस्थान में महिला स्वास्थ्य की स्थिति का भारत के सन्दर्भ में तुलनात्मक आँकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। राजस्थान में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रारंभ होने के बाद किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के पांचवे दौर का सर्वे के आधार पर महिला स्वास्थ्य में हुए सुधार का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। महिला स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण घटकों की स्थिति को पूर्व से तुलना करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है।
ऋतू शर्मा. राजस्थान में महिला स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के प्रभाव. Int J Political Sci Governance 2025;7(10):229-231. DOI: 10.33545/26646021.2025.v7.i10c.729