कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़नः राजस्थान के विशेष संदर्भ में
Author(s): प्रियंका कुमारी
Abstract: यह शोधपत्र कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करता है, विशेष रूप से राजस्थान के संदर्भ में। इसमें महिलाओं की सामाजिक और कानूनी स्थिति, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में उनके अधिकारों का विकास, तथा भारतीय संविधान और कानूनों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए प्रावधानों का विस्तृत अध्ययन किया गया है। साथ ही, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं के आंकड़े, इसके सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव, तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए विभिन्न कानूनी प्रयासों पर चर्चा की गई है। यह अध्ययन कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विकसित करने और महिलाओं को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
प्रियंका कुमारी. कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़नः राजस्थान के विशेष संदर्भ में. Int J Political Sci Governance 2025;7(1):151-154. DOI: 10.33545/26646021.2025.v7.i1c.438