Abstract: लोकतंत्र शासन की वह पद्धति है जिसमें बिना विरोध के अपने विचार व्यक्त किये जा सकते हैं और बिना रक्त बहाये सत्ता बदली जा सकती है यहाँ जनता द्वारा निर्वाचित सरकार शासन करती है। लोकतंत्र शासन का एक रूप ही नहीं, बल्कि जीवन का एक मार्ग भी है। आधुनिक समय में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली आदर्श रूप ग्रहण कर चुका है। विश्व के अधिकांश देशों में यह शासन प्रणाली सफलता पूर्वक संचालित हो रही है। संसार के लगभग सभी देश स्वयं को लोकतांत्रिक एवं मानवाधिकारवादी शासन कहलाना पसंद करते हैं।